मितव्ययता
बाबूजी ने डाक में आया लिफाफा खोल कर पत्र पढ़ा !
पत्र पढ़कर बाबूजी ने कागज का नीचे का कोरा हिस्सा काट लिया !
यह देखकर पास में बैठा उनका बालक कौतुहल वश पूछ बैठा " बाबूजी ये कागज का आधा हिस्सा आपने क्यों काट लिया ? "
बाबूजी ने बताया " इस कोरे बचे हुए कागज पर अब मै पत्र का उत्तर लिखूंगा !
बालक समझ गया कि बाबूजी उसकी किताब - कापियों का खर्च कैसे चलाते है !
* उदय श्री. ताम्हणे


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें